BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 4:43 pm
KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा पहुंचे सुबोध, लक्ष्य- 28 राज्यों में पौधारोपण, 1 लाख किमी यात्रा, माउंट एवरेस्ट फतह, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। महाराष्ट्र के रोहा (रायगढ़) निवासी 26 वर्षीय पर्वतारोही, साइक्लिस्ट और पर्यावरण प्रेमी सुबोध विजय साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है- 1 लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी करना, 28 राज्यों में पौधारोपण करना और अंततः माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराना।


अब तक सुबोध 430 दिन की यात्रा पूरी कर चुके हैं और 39,201 किलोमीटर की दूरी तय कर मध्यप्रदेश के तामिया-पातालकोट पहुंचे। यहां उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी हिमांशु विश्वकर्मा, पर्यटन व्यवसायी पवन श्रीवास्तव और नितिन दत्ता के साथ मिलकर नीम का पौधा लगाया।


इससे पहले छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और सीसीएफ मधु वी. राज सहित कई प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। वहीं, तामिया यात्रा में वे डॉ. विकास शर्मा के सहयोग से पातालकोट भी पहुंचे।


बोले- दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है
सुबोध ने बताया कि उनकी यह यात्रा कोई साधारण सफर नहीं, बल्कि तीन साल का तप है। हर राज्य में पौधे लगाकर वे देशभर में कुल 1 लाख पौधारोपण का संकल्प ले चुके हैं।


तामिया पहुंचकर उन्होंने प्राकृतिक वादियों का आनंद लिया और यहां की मशहूर मक्के की रोटी और चटनी का स्वाद भी चखा। सुबोध का कहना है- भारत भ्रमण और पौधारोपण का यह मिशन मेरे जीवन का संकल्प है। इसका अंतिम पड़ाव माउंट एवरेस्ट होगा। वहां जाकर मैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE