BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 1:58 pm
REPORT : भारतीय रेडकास सोसायटी नीमच का निर्वाचन कल, सभी 2887 आजीवन सदस्यों से नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का किया आग्रह, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक भारतीय रेडकास सोसायटी नीमच सुश्री मयूरी जोक ने बताया, कि भारतीय रेडकास सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन एवं प्रबंध समिति जिला शाखा नीमच का निर्वाचन 25 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे रेडकास भवन में होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रेडकास नीमच के सभी 2887 आजीवन सदस्यों से नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया एवं पात्रता-
जिला प्रबंध समिति के सदस्य बनने हेतु एकअगस्त 2025 की स्थिति में रेडकास नीमच के 2887 आजीवन सदस्य मतदान हेतु अर्हता रखेंगें। पूर्व से पंजीकृत सदस्य अपना पंजीयन क्रमांक रेडकास कार्यालय से प्राप्त करें। मतदाता सूची कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है। मतदान हेतु सदस्यों को अपना फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। केवल नीमच रेडकास के आजीवन सदस्यगण ही निर्वाचन में भाग ले सकेंगें।

पदों का निर्वाचन-
प्रबंध समिति के निर्वाचन उपरांत 25 अगस्त 2025 को ही समिति के सदस्यों में से चेयरमेन, वाईस चेयरमेन, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि (साधारण सभा) आदि पदों का चुनाव किया जावेगा।

नाम निर्देशन एवं समय सीमा- 
25 अगस्त 2025 को प्रातः 11:15 से 11:45 बजे तक नाम निर्देशन प्रकिया होगी। प्रात: 11:45 से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दोपहर 2:45 से 1:00 बजे तक प्राविधिक सूची का प्रकाशन, दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक आपत्ति‍ एवं नाम वापसी, दोपहर 2:00 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन, दोपहर 3:00 बजे से मतदान एवं परिणाम, तत्पश्चात आगामी प्रक्रिया की जावेगी। सुश्री मयूरी जोक ने सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया है, कि वे निर्वाचन प्रकिया में सक्रिय रूप से भाग लें। निर्वाचन से सबंधि‍त अधिक जानकारी एवं समस्या समाधान हेतु रेडकास कार्यालय नीमच एवं सहायक प्रशासक से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE