BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 12:33 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक हादसा, सांवरिया जी के दर्शन के लिए पैदल जा रहा था भक्तों का जत्था, तभी रामपुरा-मनासा रोड स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट के पास काल बनकर आया अज्ञात वाहन, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे रामपुरा-मनासा रोड स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। सावरिया जी के दर्शन हेतु पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम धलमु, तहसील गरोठ से सात यात्री राजस्थान स्थित सावरिया जी मंदिर के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में सभी यात्री नाकोड़ा रेस्टोरेंट पर भोजन करने रुके थे। भोजन के उपरांत जैसे ही वे पुनः पैदल रवाना हुए, तभी एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में तीन यात्री मुकेश पिता कारूलाल (28 वर्ष), जगदीश पिता भेरूलाल (30 वर्ष), नंदन पिता प्रहलाद (25 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम धलमु, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर शामिल हैं।

राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। सात यात्रियों में से अन्य चार यात्री सुरक्षित हैं। घायल तीनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE