BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 1:49 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के गरोठ में 30 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी पकड़ी, पिकअप छोड़ फरार हुआ आरोपी, खाकी जुटी जांच में, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। क्षेत्र में शनिवार देर रात वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप जब्त की। वाहन से करीब 30 क्विंटल लकड़ी बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।

कैसे हुआ खुलासा- 
वन विभाग को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गरोठ-भानपुरा रोड पर अवैध खैर की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। गश्त के दौरान विभागीय टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की।

आरोपी फरार- 
खुद को घिरता देख चालक पिकअप को सड़क पर छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला और फरार हो गया। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर 30 क्विंटल खैर की लकड़ी पाई गई।

तफ्तीश जारी-
वन विभाग ने जब्त वाहन और लकड़ी को सुरक्षित रखा है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। विभागीय टीम इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE