BREAKING NEWS
देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<     VIDEO NEWS: किताबों के साथ खेतों में भी पढ़ाई! MP के.. <<     BIG REPORT : नीमच से उठी थैलेसीमिया मरीजों की आवाज,.. <<     मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,तेज बारिश.. <<     दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 12:57 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत देवास जिले के किसानों को 120.30 करोड रूपये का वितरण, खुशी से खिल उठा चेहरा, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा दावा राशि का वितरण केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा झुनझुनू (राजस्‍थान) से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किया गया। जिले में कृषि विज्ञान केन्‍द्र देवास सहित सभी विकासखण्‍डों में फसल बीमा दावा राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्‍यप्रदेश के किसानों को 1156 करोड दावा राशि का वितरण किया गया। जिसमें देवास जिले पात्र कृषकों को रबी 2023-24 के 10.67 करोड व खरीफ 2024 के 109.33 करोड तथा रबी 2024-25 का 30 लाख रुपए वितरण किया गया। इस प्रकार सिंगल क्लिक द्वारा देवास जिले में कुल दावा राशि.120.30 करोड रूपये का वितरण किया गया, जो किसानों के खाते में सीधे आएगी। कृषि विज्ञान केन्‍द्र बालगढ जिला देवास में आयो‍जित कार्यक्रम में उप संचालक कृषि गोपेश पाठक द्वारा फसल बीमा की जानकारी देते हुए कहा जिले के अऋणी किसान 14 अगस्‍त एवं ऋणी किसान 30 अगस्‍त तक अपनी फसल का बीमा अवश्‍य करायें। प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्‍द्र देवास डॉ. आर.पी. शर्मा द्वारा सोयाबीन फसल में पीला मोजेक की रोकथाम के संबंध में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम की सीधे प्रधारण के दौरान कृषि विज्ञान केन्‍द्र में कालूसिंह दरबार, शेखर पटेल, ईश्‍वर पटेल, जगदीश नागर, धर्मेन्‍द्र राजपूत, विलास पाटिल, रत्‍नेश सिंह सहित कृषकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE