देवास। मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की खाल में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश के चलते खाल में पानी का बहाव काफी तेज था।
सूचना मिलते ही जिला एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर बच्चे की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया। अगले दिन सुबह भी टीम ने तलाश जारी रखी, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। खाल आगे जाकर अन्य खालों से मिलकर बड़े जलप्रवाह का रूप ले लेती है, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
करीब 18 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद भी जब बच्चे का सुराग नहीं मिला तो दोपहर करीब 3रू30 बजे एसडीआरएफ टीम ने परिजनों से आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की। परिजनों के आग्रह पर टीम ने एक बार फिर सर्चिंग अभियान शुरू किया।
लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार एसडीआरएफ टीम ने मासूम का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।