खनियांधाना। देशभक्ति के महासैलाब और अदम्य उत्साह के साथ नगर पंचायत खनियांधाना द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने इतिहास रच दिया। महाराणा प्रताप चौक से शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल तक निकाली गई इस भव्य यात्रा में पूरा नगर श्भारत माता की जयश् और श्वंदे मातरमश् के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
वर्षांत के इस सुहावने मौसम में हाथों में तिरंगा थामे जब सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं श्एक राष्ट्रश् का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की गरिमा उस वक्त और बढ़ गई जब जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा और पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस तिरंगा यात्रा में नया जोश भर दिया।
इस ऐतिहासिक पल के गवाह प्रशासनिक अमले के साथ नगर के हर वर्ग के लोग बने। यात्रा में पिछोर एसडीएम ममता शाक्य, पिछोर एसडीओपी, खनियांधाना तहसीलदार निशिकांत जैन, थाना प्रभारी सहित समस्त विभागों के आला अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं पत्रकार बंधुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही इस भव्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।