उज्जैन। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद फिरोजिया ने गृह मंत्री शाह को अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘नए भारत के चाणक्यरू अमित शाह, रणनीति, संकल्प और सत्ता’ की प्रथम प्रति भेंट की।
सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने में उन्हें लगभग आठ महीने का समय लगा है। इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न स्रोतों से प्रामाणिक जानकारी जुटाई गई है। दिल्ली के प्रसिद्ध श्प्रभात प्रकाशनश् द्वारा इस किताब को प्रकाशित किया गया है।
अमित शाह की तुलना चाणक्य से
इस पुस्तक में देश के गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की तुलना महान रणनीतिकार चाणक्य से की गई है। पुस्तक मुख्य रूप से अमित शाह के राजनीतिक जीवन, बेजोड़ संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी नेतृत्व, अचूक राजनीतिक रणनीति, त्वरित निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके दृढ़ संकल्पों को केंद्र में रखकर लिखी गई है।
गृह मंत्री ने इस साहित्यिक प्रयास के लिए सांसद फिरोजिया की सराहना की।
सिंहस्थ और उज्जैन के विकास पर हुई चर्चा
पुस्तक भेंट करने के उपरांत सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उज्जैन के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उज्जैन में आगामी वर्षों में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों, श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार सहित अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।