नीमच। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली का दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा उत्साह एवं देशभक्ति के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। समाजजनों ने रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल सरावगी, सचिव महेंद्र पाटनी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि तिरंगा रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। समाजजनों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।