BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 1:48 pm
KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों के बलिदान को किया नमन, पढे़ खबर

Share On:-

पोलायकला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को नगर पोलायकला में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।


तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूरे नगर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।


यात्रा में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, नगर परिषद सीएमओ भगवानसिंह भिलाला, संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।


जगह-जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।


शहीदों के बलिदान को किया याद
वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी सहज रूप से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। ऐसे वीरों को याद करना और उनके बताए मार्ग पर चलना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।


यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संदेश दिया। समापन अवसर पर सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। वहीं चौकी प्रभारी दीपक धुर्वे और एसआई उमेद खान के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE