BREAKING NEWS
कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 11:15 am
BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा, बारिश में फिर डूबा रास्ता, आवागमन बंद, जगेपुर मीणा की नई आबादी के आदिवासी मोहल्ले के 15-20 परिवार परेशान, लंबे समय से पुलिया निर्माण की मांग, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम जगेपुर मीणा की नई आबादी स्थित आदिवासी मोहल्ले के लोगों की परेशानी बारिश के साथ एक बार फिर बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते गांव और मोहल्ले के बीच आने-जाने वाले एकमात्र रास्ते पर बने नाले में पानी की तेज आवक होने से मार्ग जलमग्न हो गया है। इसके चलते करीब 15-20 आदिवासी परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या हर वर्ष बारिश के दौरान सामने आती है। लंबे समय से यहां पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर हर बार पुलिया निर्माण का प्रस्ताव एवं ठहराव कराने की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी-
ग्राम के जागरूक नागरिक मदनलाल नागदा ने बताया कि आदिवासी परिवार लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में नाले में पानी बढ़ने के साथ ही रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के अंतर्गत आने वाला जगेपुर मीणा विकास के मामले में लंबे समय से पिछड़ा हुआ है। पुलिया का निर्माण नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है।

पानी उतरने तक बना रहेगा संकट-
वर्तमान में लगातार बारिश के कारण रास्ते पर पानी भरा हुआ है। जब तक पानी कम नहीं होता, तब तक प्रभावित परिवारों के सामने आवागमन का संकट बना रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से पुलिया निर्माण का काम जल्द शुरू कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान आवागमन बाधित न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE