नीमच/जावद। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर महर्षि सुखदेव की तपोस्थली एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थल सुखानंद धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और व्यवस्थित यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने स्वयं सुखानंद धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसपी व्यास ने सुखानंद धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पॉइंट, वाहन पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही भीड़ को व्यवस्थित रखने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भोलेनाथ के किए दर्शन-
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित सुखानंद धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान जावद एसडीओपी हर्षित राठौर, प्रशिक्षु डीएसपी दिव्या चंद्रवंशी, जावद थाना प्रभारी मनोज जादौन सहित पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।