कुकड़ेश्वर। चंद्रवंशी खाती पटेल समाज द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ यात्रा नगर कुकड़ेश्वर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर में रथ यात्रा के पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकड़ेश्वर के अध्यक्ष जसवंत सिंह बना घोटा पिपलिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रियंका राहुल गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठौड़, विजय श्रीमाल, नंदलाल मालवीय, रिंकू भानपिया, बलवंत खींची, मांगीलाल परमार, शंकरलाल मालवीय, हैप्पी, रज्जू कलावड़िया, रामू मुजावदिया, मिंटू भाई, सरदार फकीरचंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
रथ यात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।