BREAKING NEWS
कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 11:09 am
KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा, ग्रामीणों को वितरित किए पौधे, जन अभियान परिषद के हरियाली महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधारोपण का लिया संकल्प, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तलाऊ के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली महोत्सव के तहत ग्राम तलाऊ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधे वितरित किए गए तथा अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री हनुमानजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मनासा के उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, पूर्व जनपद सदस्य रामनारायण गुर्जर, जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राहुल धाकड़, उद्यानिकी विभाग अधिकारी जितेंद्र धाकड़, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम पाटीदार, सेक्टर प्रभारी भगवती प्रसाद सोनी एवं ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने का आह्वान
जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, तिरंगा यात्रा, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारी जितेंद्र धाकड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मोहन गुर्जर, रामनारायण गुर्जर एवं महेंद्र पाल सिंह भाटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा भगवती प्रसाद सोनी ने प्रस्तुत की।

ग्रामीणों को बांटे पौधे-
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों एवं महिलाओं ने ग्राम में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अतिथियों ने ग्रामीणों को एक-एक पौधा वितरित करते हुए उन्हें घर-आंगन, खेत एवं खलिहान में लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अतिथियों का सम्मान बालचंद धनगर, सत्यनारायण राठौर एवं कमल राठौर ने किया। कार्यक्रम में ग्राम तलाऊ के वरिष्ठ नागरिक भरत राठौर, पूर्व सरपंच, पंचायत सचिव नरेंद्र नागदा, पंचायत सचिव चचोर माधवलाल राठौर, भेरूलाल धनगर, राजमल धनगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कमल राठौर ने किया तथा आभार सेक्टर प्रभारी भगवती प्रसाद सोनी ने माना। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE