नीमच। नगर कुकड़ेश्वर में सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन तमोली धर्मशाला, कुकड़ेश्वर में रखा गया है।
समाज के रिंकू भांतिया ने बताया कि 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन नौगांव वाले पंडित बलराम जी शास्त्री के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान समाजजन सामूहिक रूप से सहभागिता कर धर्मलाभ ले रहे हैं।
वहीं 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी के पावन अवसर पर हवन-पूर्णाहुति के साथ भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। नाग पंचमी चल समारोह को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है तथा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनकर्ता सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज, कुकड़ेश्वर ने नगरवासियों एवं समाजजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लें तथा 17 अगस्त को नाग पंचमी के भव्य चल समारोह एवं हवन-पूर्णाहुति में सहभागी बनकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।