चित्तौड़गढ़। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की मांग के अनुरूप प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को ग्राम पंचायत पालका में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराकर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यालय में कक्षा-कक्ष सहित कई कार्यों का लोकार्पण-
प्रशासक नैनसिंह मीणा ने बताया कि विधायक आक्या ने ग्राम पंचायत पालका में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालका में डीएमएफटी मद से निर्मित दो कक्षा-कक्ष, पीएमश्री मद से निर्मित तीन कक्षा-कक्ष, ग्राम सियालिया में खुले बरामदे एवं सीसी रोड तथा ग्राम मेघपुरा एवं सुवावा में निर्मित खुले बरामदों के कार्य शामिल हैं।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद-
इस अवसर पर बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा, प्रशासक नैनसिंह मीणा, प्रधानाचार्य नवीन दशोरा, पूर्व सरपंच किशनलाल सुथार, नंदलाल धाकड़, रतन भंवर सिंह सोनगर, कालूसिंह केलझर, प्रेम भोई बस्सी, दिनेश धाकड़, कैलाश गुर्जर पाल, उदयराम पटेल पालका, बहादुर धाकड़, भैरूलाल धाकड़, कालू धाकड़, भैरूलाल नायक, संपत शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी रतन डालू, श्यामलाल रेगर, लादू धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।