BREAKING NEWS
कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 11:05 am
KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया ‘ग्रीन डे’, विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कबीर इंटरनेशनल स्कूल में ‘ग्रीन डे’ हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, हरियाली, पेड़-पौधों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यालय की प्राचार्या रत्ना प्रभा रणावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण-
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। बच्चों ने “एक पेड़, सौ खुशियां” और “हर बच्चा लगाए एक पौधा, हरा-भरा हो देश हमारा” जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां-
नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने भी ग्रीन डे को विशेष बनाया। बच्चों ने हरे रंग की आकर्षक पोशाकें पहनकर फलों एवं सब्जियों से संबंधित वाक्य प्रस्तुत किए तथा उनके महत्व की जानकारी दी। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम, स्वस्थ खान-पान एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत किया गया। विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ भविष्य की सौगात बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE