BREAKING NEWS
कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 11:23 am
REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश, सीआरपीएफ, पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और विद्यार्थियों ने किया मार्च पास्ट का अभ्यास, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा करेंगे ध्वजारोहण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर नीमच पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में अनुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता का संगम देखने को मिलेगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा उत्साह-
मुख्य समारोह से पहले गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें सीआरपीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल के महिला एवं पुरुष जवान, होमगार्ड, वनरक्षक, एनसीसी सीनियर दल, शौर्य दल, रेडक्रॉस तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और परेड का अभ्यास किया। सीआरपीएफ बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों के बीच जवानों और विद्यार्थियों की अनुशासित कदमताल ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक पीटी प्रदर्शन की भी रिहर्सल की गई।

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि से होगी शुरुआत-
एसडीएम पराग जैन के अनुसार मुख्य समारोह की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में परेड निरीक्षण, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, गुब्बारे उड़ाना एवं संदेश वाचन के साथ मध्यप्रदेश गान, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। शहर में कांबिंग गश्त एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जहां देशभक्ति और अनुशासन की झलक देखने को मिलेगी, वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच राष्ट्रीय पर्व को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE