BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 7:16 pm
KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे छात्राओं की जांच, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में रोटरी क्लब के सौजन्य से रोटरी क्लब अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया, सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतिमा भाटिया के सतत् प्रयासों से महाविद्यालय में विविधमुखी स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में शहर के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुजाता गुप्ता, डॉ. शोमिता मेहता, डॉ. प्रियंका कदम, डॉ. प्रियंका जोशी व डॉ.मनीषा चमडिया और दंत चिकित्सक डॉ. निरूपा झा, डॉ.सोनल पंडित, डॉ.अलिफिया बूटवाला, डॉ. मानसी यादव व डॉ. अलिफिया सादड़ीवाला, साथ ही नेत्र परीक्षण हेतु गोमाबाई नेत्रालय की टीम मौजूद रहेगी, मनोवैज्ञानिक एलेना भंडारी और रक्त परीक्षण हेतु रेडक्रॉस की चिकित्सा टीम उपस्थिति रहेगी, रक्त परीक्षण में शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन आदि के साथ रक्तचाप की भी जांच की जाएगी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को चिकित्सा के परामर्श के साथ प्रत्येक छात्रा का आरोग्य प्रमाण पत्र भी महाविद्यालय द्वारा बनाया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अधिक से अधिक छात्राओं को शिविर में उपस्थित रहकर शिविर का लाभ लेने हेतु आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE