BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 10:18 am
KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू संगठन, ट्रेंचिंग ग्राउंड से हड्डियां बेचने का आरोप पूरे दिन चला प्रदर्शन, 8 घंटे बाद अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा नगरपालिका के सादाखेड़ी ट्रेंचिंग ग्राउंड से गौवंश की हड्डियां चोरी कर बेचे जाने के आरोप को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बोरियों में कंकाल लेकर सुबह 11 बजे नगरपालिका पहुंचे और CMO की टेबल पर ही कंकाल रखकर धरने पर बैठ गए।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में दफनाए जाने वाले मृत गौवंश की हड्डियां कुछ लोग निकालकर खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसमें नगरपालिका कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई गई। 

CMO चंद्रशेखर सोनिस ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। नपा कर्मचारी मृत या आवारा मवेशियों को जेसीबी से गड्ढा कर विधिवत दफनाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा और रात्रिकालीन चौकीदार भी लगाया जाएगा।

प्रकरण दर्ज कराने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता CMO के पत्र के साथ आईए थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कहा कि दो-तीन लाइन के पत्र से FIR नहीं होगी। इसके बाद कार्यकर्ता थाने में और फिर घंटाघर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। शाम 5 बजे CSP युवराज सिंह चौहान और CMO के समझाने पर मामला सुलझा।

CSP ने बताया कि आचार्य विजय दग्दी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हड्डियां चोरी करने का केस दर्ज किया गया है। जांच सरसी चौकी को सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक मृत मवेशियों की हड्डियों से जिलेटिन, बोन-चाइना के बर्तन, जैविक खाद और हस्तशिल्प का सामान बनता है। इसी वजह से इन्हें बेचे जाने की आशंका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE