नीमच। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में 7 अगस्त 2026 से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को उपखंड नीमच की तहसील जीरन के ग्राम पंचायत हरवार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में हरवार सहित अरनिया बोराना, बामनिया, बमोरी, भंवरासा, चल्दू, छाछखेड़ी, कैलुखेड़ा, कोठड़ी ईस्तमुरार, कुचड़ौद, पालसोडा, फोफलिया, तालखेड़ा, विशनिया एवं दलपतपुरा गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर यथासंभव तत्काल निराकरण किया जाएगा। जिन प्रकरणों का समाधान मौके पर संभव नहीं होगा, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। ऐसे मामलों का अधिकतम 7 दिवस में निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें और शासन की इस पहल का लाभ उठाएं।