BREAKING NEWS
हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 10:43 am
NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में ‘न्युवो मेसन आरपीएल’ ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया शुभारंभ, अनुभवी राजमिस्त्रियों के कौशल को मिलेगा औपचारिक प्रमाणन, तीन बैचों में 75 मिस्त्रियों को किया जाएगा प्रशिक्षित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड की ओर से अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘न्युवो मेसन’ के तहत चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में राजमिस्त्रियों के लिए रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुभवी राजमिस्त्रियों के मौजूदा कौशल को औपचारिक रूप से मान्यता देकर प्रमाणित करना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी तकनीकी दक्षता को और मजबूत करना है।

न्युवोको मेसन एक कौशल विकास कार्यक्रम है, जिसे निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सशक्त बनाने, उनके मेसनरी कौशल को बेहतर करने, रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने और टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

75 राजमिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण-
आरपीएल फ्रेमवर्क के तहत कार्यक्रम में अनुभवी राजमिस्त्रियों के मौजूदा कौशल का आकलन कर उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं औपचारिक प्रमाणन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत तीन बैचों में कुल 75 राजमिस्त्रियों को शामिल किया जाएगा। पहले बैच में 25 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर चित्तौड़ सीमेंट प्लांट एवं न्युवोको विस्टास की एचआर, क्वालिटी, बिजनेस डेवलपमेंट और सीएसआर टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय समुदाय की ओर से कार्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली तथा कई अन्य राजमिस्त्रियों ने भी प्रशिक्षण के लिए स्वेच्छा से पंजीयन कराया।

आधुनिक तकनीक और सुरक्षा पर रहेगा जोर-
कार्यक्रम में कौशल आकलन, व्यवस्थित प्रशिक्षण और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से राजमिस्त्रियों की तकनीकी क्षमता विकसित की जाएगी। प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में आधुनिक निर्माण तकनीक, गुणवत्ता मानक, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रक्रियाएं तथा निर्माण सामग्री के कुशल उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

सफलतापूर्वक आकलन पूरा करने वाले प्रतिभागियों को एनएसडीसी-मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे राजमिस्त्रियों की पेशेवर विश्वसनीयता बढ़ने के साथ उन्हें बेहतर रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE