दतिया। बस स्टैंड में फैली गंदगी और कई स्थानों पर लगे कचरे ढेर नगरपालिका के साफ-सफाई के दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। साफ- सफाई व्यवस्था की पड़ताल करने बस स्टैंड पहुंचने पर पता चला कि यहां पर सफाई का आभाव है। बस स्टैंड में जगह-जगह कचरे का ढेर लगाया गया था। बस स्टैंड में कचरे के ढेर के ये नजारे साफ-सफाई को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत बयां कर रहे थे। दरअसल गुरुवार सुबह दतिया में मुख्य बस स्टैंड पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है,जिससे दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कचरे के ढेर पर आवारा पशुओं के बैठने से स्थिति और गंभीर हो गई है। दुकानदार रोहित यादव ने बताया कि उनकी दुकान के सामने फैली गंदगी और बदबू के कारण ग्राहकों को भी दिक्कत होती है।नगरपालिका अधिकारी सफाई को सुबह से फोन लगा रहे लेकिन फोन नहीं उठाया,दुकान बंद कर घर जाना पड़ेगा। दुकानदार ने आरोप लगाया कि आसपास के लोग ही खुले में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं। स्थानीय निवासी ने कहा कि लोग अपने उनाव रोड़ पर घरों का कचरा खुले में फेंक रहे हैं, जिससे बस स्टैंड पर कचरे का ढेर लग गया है और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।