BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 11:34 am
BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय..., तिरंगे की शान में निकली डाककर्मियों की टोली, शहर में गूंजे देशभक्ति के जयकारे, अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच नीमच में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आने लगा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाक विभाग के करीब 75 अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयघोष के बीच निकली यात्रा ने शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

मुख्य डाकघर से शुरू हुई यात्रा-
तिरंगा यात्रा मुख्य डाकघर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता चौराहा और सीआरपीएफ चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस मुख्य डाकघर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए डाककर्मियों की कतार और भारत माता के जयघोष से शहर का वातावरण देशभक्तिमय हो गया।

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील-
डाक विभाग के सहायक अधीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

तिरंगे के साथ स्वच्छता का संदेश-
तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नगर पालिका के बैनर के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने और शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। इस तरह यात्रा ने देशप्रेम के साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर का संदेश भी दिया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE