सेगांव। श्रावण मास एवं अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। मुकेश पटेल मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में दोपहर 4ः00 बजे देवी श्री लालबाई-फूलबाई माता जी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
नन्हे बच्चों द्वारा हाथों में कावड़ लिए हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ निकली कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए शिव टेकड़ी सरकार शिव मंदिर पहुंची। यहां गंगाजल से सहस्रधारा जलाभिषेक, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल का विशेष वितरण भी किया गया, जिसे भक्त अपने घर ले गए।
यात्रा संयोजक मुकेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, संत श्री सिंगाजी गवली समाज युवा संगठन ने सभी ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में ष्हर हर महादेवष् के जयकारे गूंजते रहे।