नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर सेक्टर नंबर-2 के ग्राम छायन स्थित पंचायत परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में 110 छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मनोहर सिंह सिसौदिया, अनिल शर्मा, राजीव गरासिया, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया, सरपंच अमृतलाल, सचिव रामप्रसाद, सुरेंद्र सिंह सिसौदिया, बबलू चंद्रावत, शेर सिंह नागदा, रणजीत सिंह सिसोदिया, भगत सिंह नागदा, राजूदास बैरागी सहित अन्य ग्रामीण एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। वहीं, आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम छायन में तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। रैली में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर एवं वंदे मातरम् का सामूहिक उच्चारण करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।