नीमच। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री उत्कृष्ट स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभाजन विभीषिका दिवस एवं भारत विभाजन से संबंधित चित्रमय प्रदर्शनी आयोजित की गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ वैष्णव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चित्रों के माध्यम से भारत विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं, विस्थापन एवं मानवीय पीड़ा को दर्शाया गया। कलेक्टर ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा एवं प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अर्पण रे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी प्रो. अशोक लश्कर, एनएसएस अधिकारी प्रो. राकेश कस्वा, प्रो. चंचल जैन, प्रो. सुनील कुमार सहित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पचोली, डॉ. भावसार, डॉ. जोशी, डॉ. डबकरा एवं डॉ. गुजरिया, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।