नीमच। राष्ट्र सेविका समिति एवं महिला समन्वय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को को गायत्री मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ में ध्वज पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता कर सेवा, संस्कार, समरसता एवं राष्ट्रकार्य के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात सुमन शर्मा द्वारा समिति गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय जयश्री चौबे ने कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात सुमन शर्मा द्वारा समिति गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय जयश्री चौबे ने कराया।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति मालवा प्रांत की कार्यवाहिका भारती दीदी कुशवाह, विभाग कार्यवाहिका सुधा दीदी, गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा, विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मी प्रेमाणी, विभाग सेवा सह प्रमुख ज्योति खंडेलवाल सहित महिला समन्वय की प्रमुख कार्यकर्ता मंचासीन रहीं।
इस अवसर पर महिला समन्वय सदस्य डॉ. पलक बोलिया, जयश्री चौबे, सरोज गांधी, रजिया अहमद, ज्योति प्रजापति, अनीता प्रजापति, अनीता अग्रवाल, सपना लालवानी, मोनिका रामनानी, मनीषा धाकड़ एवं मीना ट्रेलर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। राष्ट्र सेविका समिति की तरुणी प्रमुख अनुष्का नरेला एवं सह नगर तरुणी प्रमुख जय महावर की भी विशेष उपस्थिति रही।
भगवा ध्वज बना राष्ट्रभाव और समर्पण का केंद्र-
ध्वज पूजन के अवसर पर भगवा ध्वज को गुरु का प्रतीक मानकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि वे अपने समय, श्रम, प्रतिभा एवं सामर्थ्य का यथासंभव अंश समाज एवं राष्ट्रहित में लगाएंगी तथा परिवारों में भारतीय संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि नारी केवल परिवार का निर्माण नहीं करती, बल्कि संस्कारित परिवारों के माध्यम से राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करती है। इसलिए मातृशक्ति की जागरूकता, सहभागिता और सक्रियता राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से परिपूर्ण रहा। उपस्थित मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन महिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रमाणी द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया।