तराना। शासकीय महाविद्यालय तराना के क्रीड़ा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुमाना महेंदले के मार्गदर्शन और क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आयुष त्रिवेदी के संचालन में हुआ।
महाविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया और मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना विकसित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पंकज माहेश्वरी, प्रो. कविता कौल, प्रो. दिनेश कुमार कौल, विजय कुमार, डॉ. नटवर सिंह राठौर, प्रो. कीर्ति बघेल, युवा समन्वयक शानू मकवाना, प्रो. श्रुतिका शर्मा, प्रो. मनीषा भरंग, डॉ. रामेश्वर शिंदे, हरि दयाल सरोठिया, भगवती प्रसाद सांखला, गोविंद सिंह ठाकुर, गिरधारी मालवीय, जितेंद्र मालवीय, मोहन मालवीय, नंदकिशोर मौर्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम की जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आयुष त्रिवेदी ने दी।