नीमच। चौरसिया समाज महिला मंडल द्वारा सावन मास के उपलक्ष्य में हरियाली उत्सव का आयोजन स्थानीय ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट में उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की वरिष्ठ सदस्य डॉ. माधुरी चौरसिया एवं ज्योति चौरसिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष अनीता चौरसिया ने स्वागत उद्बोधन दिया।
उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पंक्चुअलिटी के लिए ज्योति चौरसिया को सम्मानित किया गया। बैलून गेम में अंजली चौरसिया प्रथम एवं विनीता चौरसिया द्वितीय रहीं। माचिस गेम में आशा चौरसिया ने प्रथम तथा ममता चौरसिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ गेम में नीलू चौरसिया विजेता रहीं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
हरियाली क्वीन का खिताब रेणु चौरसिया एवं अंजली चौरसिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिखा चौरसिया, अंजली चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रियंका चौरसिया, सलाहकार मंडल की सदस्य चंदा चौरसिया, मीना चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य नीलू चौरसिया, विभा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिखा चौरसिया ने किया तथा आभार सचिव विनीता चौरसिया ने माना।