BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 4:32 pm
KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक से शुरू होकर भारत माता चौक पर होगा समापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नीमच में 13 अगस्त को शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ ज्ञानमंदिर स्थित शहीद स्मारक से होगा। यात्रा प्रारंभ होने से पहले शहीद स्मारक पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

तिरंगा यात्रा ज्ञानमंदिर शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर जाजू बिल्डिंग, घंटाघर रोड, नया बाजार, बारादरी फव्वारा चौक एवं कमल चौक होते हुए भारत माता चौक पहुंचेगी। यहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा।

आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, विभिन्न क्लबों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की व्यापक भागीदारी से यह आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE