पिपलियामंडी। नगर के समीप स्थित सोकड़ी एवं खोखरा मगरे क्षेत्र में क्रेशर मशीनों के संचालन और पत्थर खदानों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर क्रेशर मशीनें संचालित की जा रही हैं।
वहीं पत्थर खुदाई के बाद बनी खदानों के चारों ओर पर्याप्त तार फेंसिंग/सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खुले में पड़ी गहरी खदानें आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और मवेशियों के लिए खतरा बन सकती हैं।
सवाल यह भी है कि यदि खदानों और क्रेशर संचालन के लिए सुरक्षा संबंधी नियम निर्धारित हैं, तो उनका पालन किस स्तर पर हो रहा है? क्या संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है?
जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर क्रेशर मशीनों एवं खदानों की जांच करें तथा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके।