BREAKING NEWS
REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 11:15 am
KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो चौराहे पर अरुल अरोरा गंगानगर ने की पुष्पवर्षा, हजारों लोगों ने लिया स्वल्पाहार का आनंद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा का फोर जीरो चौराहा एवं टैगोर मार्ग पर समाजसेवी अरुल अरोरा गंगानगर एवं उनकी टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भरे इस आयोजन में यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था ने जीता लोगों का दिल-
तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों एवं विद्यार्थियों के लिए अरुल अरोरा गंगानगर द्वारा स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। इसमें इडली-सांभर, समोसे, पोहे, आलू-बड़े, साबूदाना खिचड़ी, चाऊमीन, मैगी सहित विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराए गए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने इसका आनंद लिया।

देशभक्ति के रंग में रंगा फोर जीरो चौराहा-
तिरंगा यात्रा के फोर जीरो चौराहे पर पहुंचने पर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हजारों तिरंगों के साथ निकली यात्रा ने शहर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।

समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश-
अरुल अरोरा गंगानगर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का पर्व है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों का स्वागत करना उनके लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम की शहरभर में सराहना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE