मनासा। ग्राम प्रतापपुरा में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन 13 से 19 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। श्रीराम मारुति धाम आश्रम, नोगावा रेवास, देवड़ा, जिला मंदसौर से पधार रहीं साध्वी जयमाला दीदी वैष्णव (निलिया वाले) श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 3.15 बजे तक ग्राम प्रतापपुरा, तहसील मनासा, जिला नीमच में होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर 13 अगस्त को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।