मंदसौर। श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर करनाखेड़ी में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा का आयोजन 13 से 19 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित प्रकाश जी मेनारिया (बोरी, राजस्थान) के मुखारविंद से होगा।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह है। समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।