BREAKING NEWS
देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<     VIDEO NEWS: किताबों के साथ खेतों में भी पढ़ाई! MP के.. <<     BIG REPORT : नीमच से उठी थैलेसीमिया मरीजों की आवाज,.. <<     मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,तेज बारिश.. <<     दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 1:55 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, बताया बीजेपी का तोता, कहा- एमपी में वोट चोरी के खुलासे से पहले बंद कर दी वेबसाइट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप के बाद विपक्ष चुनाव आयोग को जमकर घेर रहा है। एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी चुनाव आयोग पर तंज कसा और उसे बीजेपी का तोता बताया।


चुनाव आयोग बीजेपी के तोते की तरह काम करता है
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “चुनाव आयोग बीजेपी के तोते की तरह काम करता है। चुनाव आयोग बीजेपी का तोता है उसके प्रमाण राहुल गांधी ने पेश किए। जिस तरह से देश में वोटों की चोरी हो रही है, चुनाव आयोग को देश को बताना होगा। चुनाव आयोग को सवालों के घेरे से बचाने के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में वोटों की चोरी का खुलासा करने से पहले चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद कर दी।


एमपी में वोट चोरी का खुलासा करने अभियान
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भी वोट चोरी का खुलासा करने अभियान चलाया जाएगा। प्रदेशभर में ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। लोकतंत्र को बचाना है तो वोट के अधिकार में पवित्रता लानी होगी।


जीतू पटवारी ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, करप्शन का पर्याय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE