BREAKING NEWS
देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<     VIDEO NEWS: किताबों के साथ खेतों में भी पढ़ाई! MP के.. <<     BIG REPORT : नीमच से उठी थैलेसीमिया मरीजों की आवाज,.. <<     मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,तेज बारिश.. <<     दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 2:29 pm
KHABAR : तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने चलाई साइकिल, कलेक्टर ने 9 किमी की यात्रा की, राज्य मंत्री राधा सिंह स्कूटी से रहीं साथ, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से शुरू हुई।


कलेक्टर शुक्ला और एसडीएम सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पहले 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्टेडियम पहुंचे। वहां से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा कलेक्ट्रेट तक गई और फिर वापस स्टेडियम पहुंची।


राज्य मंत्री राधा सिंह पैर में तकलीफ के कारण स्कूटी से यात्रा में शामिल रहीं। विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, एसपी मनीष खत्री और जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश भी यात्रा में शामिल हुए। स्कूली छात्रों ने भी इसमें भाग लिया।


जनप्रतिनिधियों ने करीब 6 किलोमीटर साइकिल चलाई। कलेक्टर और कुछ अधिकारियों ने कुल 9 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर विधायक शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह और नगर निगम अध्यक्ष पांडे ने फूल बरसाकर सभी का स्वागत किया। कलेक्टर ने साइकिल से आए आवेदकों का भी फूलों से स्वागत किया। इसके बाद सप्ताहिक जनसुनवाई की बैठक आयोजित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE