उज्जैन जिले के घटिया तहसील के नजरपुर क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यलय उज्जैन की और से सरोवर गार्डन में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेकड़ो की तादार में ग्रामीण जन शामिल हुए शिविर की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गयां। उक्त कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के कउक सुरेश खुराना के मुख्य आतीथ्य में सम्पन्न हुआ शिविर का मुख्य उद्देश्य निष्क्रिय खाते का सक्रियकरण, केवाईसी का पुनः सत्यापन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जैसी बीमा योजना के बारे में नाट्यकर्म के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गईं उक्त कार्यक्रम में उज्जैन जिले के समस्त सीएसपी एवं नजरपुर सहित आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम के समापन के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया।