जीरन। आज दिनांक 12.08. 2025 को नगर परिषद जीरन द्वारा शासन के निर्देश अनुसार नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर परिषद कार्यालय से कर्मचारी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन के छात्र शिक्षक उपस्थिति रहे उक्त यात्रा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए नगर परिषद जीरन कार्यालय तक में संपन्न हुई तत्पश्चाप नगर परिषद कर्मचारी द्वारा तिरंगा सम्मान हेतु शपथ दिलाई गई।