BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 3:16 pm
BIG REPORT : नीमच के जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 75 आवेदकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, बालिका अशरीन को उपचार के लिए तत्काल पहुंचाई 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई में बघाना निवासी बालिका अशरीन के के एक माह के उपचार का खर्च 10 हजार रूपये तत्‍कालिक आर्थिक सहायता के रूप में रेडक्रास से दिलाया है। साथ ही इस बालिका के सम्‍पूर्ण इलाज के लिए मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से उपचार सहायता का प्रकरण तैयार कर भेजने के निर्देश उप संचालक सामाजिक न्‍याय नीमच को दिए हैं।

बघाना निवसी शहीदा पति अब्‍दुल हमीद ने जनसुनवाई में कलेक्‍टर से भेट कर अपनी पुत्री अशरीन के महंगे इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। अशरीन को निजी अस्‍पताल में 720 रूपये प्रति इंजेक्‍शन के मान से प्रतिदिन एक-एक इंजेक्‍शन लगता है। इसका खर्च वहन करने में बालिका के माता-पिता ने असमर्थता जताते हुए मदद का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर द्वारा बालिका के एक माह के उपचार का खर्च 10 हजार रूपये तत्‍काल रेडक्रास से प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से बालिका को उपचार सहायता प्रदान करने का प्रकरण तैयार कर, भिजवाने के निर्देश भी उप संचालक सामाजिक न्‍याय नीमच को दिए है। 

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 75 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण समय-सीमा में करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, एसडीएम संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वेसहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में अमरपुरा के ईश्‍वरलाल, जाट के ललीत, भगवानपुरा के अजय कुमार, सरवानिया बोर के विक्रमसिह, गोविंदसिह, कुकडेश्‍वर के ओमप्रकाश, केलूखेड़ा के बालुराम, नीमच सिटी के अनुपसिह गेहलोत, अम्‍बेडकर कॉलोनी नीमच की गंगाबाई, नीमच के मोनल जैन, जीरन के देवीलाल, बोरखेड़ी के रामलाल, भाटखेड़ी की सागरबाई, डसानी के घीसालालने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह बांसखेड़ी की गुड्डी बाई, खजुरी की रूपलक्ष्‍मी, सगरग्राम के अवेश, कमलकुमार, आलोरी के महेन्‍द्रकुमार, कानका के बाबूलाल, कुम्‍हारा गली नीमच के सलीम खानने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने प्राप्‍त आवेदनों पर समय सीमा में संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE