BREAKING NEWS
देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<     VIDEO NEWS: किताबों के साथ खेतों में भी पढ़ाई! MP के.. <<     BIG REPORT : नीमच से उठी थैलेसीमिया मरीजों की आवाज,.. <<     मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,तेज बारिश.. <<     दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 3:17 pm
KHABAR : नपा की आर्थिक स्थिति को लेकर विधायक सचिन बिरला ने की समीक्षा बैठक, नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा वसूली में बड़ी लापरवाही, पढे़ निलेश मालाकार की खबर 

Share On:-

सनावद। नगर पालिका परिषद कक्ष में विधायक सचिन बिरला की उपस्थिति में समस्त पार्षद एवं नगर पालिका स्टाफ, प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा नगर पालिका की आर्थिक स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। दिन प्रतिदिन नगर पालिका की आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है नाम मात्र की टैक्स वसूली हो रही है। इसके चलते विधायक सचिन बिरला के द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 


विधायक सचिन बिरला ने बताया कि पिछले वर्ष का लगभग 2 करोड रुपए संपत्ति कर व 40 लाख रुपए जल कर बाकी है नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा वसूली में बड़ी लापरवाही की जा रही है यह एक बड़ी राशि है जो टैक्स के माध्यम से नगरपालिका को मिल रही थी जो अभी नहीं मिल पा रही है। जो कर्मचारी अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन नहीं कर रहे हैं उन्हें भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। 


वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने बताया कि नगर पालिका की आर्थिक स्थिति एवं निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई है जो भी सुझाव आए हैं उन पर नगर पालिका कार्य करेगी। शासन द्वारा जो राशि मिलती है वह राशि मिलने में भी बहुत विलंब हो रहा है इस संबंध में भी विधायक महोदय को अवगत कराया गया है। 


वही इस समीक्षा बैठक में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता कमल बिरला ने पेयजल की समस्या, खराब सड़के, नगर में आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों की शिकायत नगर पालिका सीएमओ एवं विधायक महोदय को की। 


गौरतलाप है कि इन दिनों नगर पालिका की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते नगरपालिका के देने वेतन भोगी कर्मचारी भी आए दिन आंदोलन एवं प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं अब देखना होगा कि इस समीक्षा बैठक के बाद नगर पालिका की आर्थिक स्थिति में कितना सुधार हो पता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE