मंदसौर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित व्यापारी लीलाराम होतवानी के घर और बस स्टैंड पर स्थित राधास्वामी प्लास्टिक दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई नीमच में 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी के बयान पर की गई, जिसमें व्यापारी का नाम सामने आया था।
टीम ने पहले दुकान और फिर घर की करीब दो घंटे तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पंचनामा बनाकर टीम लौट गई। व्यापारी लीलाराम होतवानी ने पकड़े गए आरोपी को जानने से इंकार किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा और हलचल तेज हो गई।