BREAKING NEWS
KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<     VIDEO NEWS: किताबों के साथ खेतों में भी पढ़ाई! MP के.. <<     BIG REPORT : नीमच से उठी थैलेसीमिया मरीजों की आवाज,.. <<     मोहाई-बापचा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,तेज बारिश.. <<     दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 4:57 pm
KHABAR : आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुकड़ेश्वर नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों से गूंजा समूचा मार्ग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाई सेकेंडरी सांदीपनि विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज ने नगर का माहौल देशप्रेम से भर दिया।

इस अवसर पर हाई सेकेंडरी सांदीपनि विद्यालय और पीएम श्री कन्या विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर परिषद कर्मचारी, पार्षदगण, सीएमओ तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। परिषद परिसर में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता कार्य भी संपन्न हुए।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक, नगर परिषद कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में योगदान दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE