BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 5:20 pm
KHABAR : कांग्रेस ने जलते पुतले के साथ किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की, वाटर कैनन से खदेड़े गए, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। दिल्ली में वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सागर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।


कांग्रेसी बस स्टैंड स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के हाथों में ष्वोट चोरी बंद करोष् जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। मौके पर भारी पुलिस बल और दो फायर ब्रिगेड तैनात रहीं।


जलते पुतले को लेकर भिड़ंत
प्रदर्शन के बीच अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक पर जलता हुआ केंद्र सरकार का पुतला लेकर पहुंचे और उसे जमीन पर फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला पकड़ लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।


इसी दौरान गोपालगंज मार्ग से आए कांग्रेसियों ने दूसरा जलता पुतला लेकर आने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने छीन लिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।


लोकतंत्र की हत्या हो रही है
सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का बड़ा खुलासा किया था, जिसके विरोध में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी के खिलाफ सागर में पुतला दहन और प्रदर्शन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE