नीमच। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा नीमच द्वारा आजादी के 80वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शाखा मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि 15 अगस्त 2026, शनिवार को प्रातः 9.30 बजे वीर सावरकर प्रतिमा स्थल, सादड़ी रोड, बघाना, नीमच पर ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र एवं तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।
शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता एवं सचिव सतीश गोयल ने सभी राष्ट्रप्रेमी सदस्यों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।