BREAKING NEWS
REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 11:02 am
KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता, संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, पढे़ नरेंद्र चौहान की खबर 

Share On:-

देवास जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के लिम्बोदा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौहान ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने और आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। बैठक का संचालन मनोहर भाटिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नरेंद्र पाटीदार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE