BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 6:09 pm
KHABAR : नारायणी सेना मध्यप्रदेश ने नीमच जिला अध्यक्ष की घोषणा, संगठन विस्तार और सामाजिक हितों पर होगा विशेष फोकस, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नारायणी सेना मध्यप्रदेश लगातार प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए सामाजिक मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जिला नीमच के अध्यक्ष पद हेतु हरीश अहीर यादव के नाम की औपचारिक घोषणा की गई है।

प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यादव के नेतृत्व में जिला नीमच में संगठन का कार्य न केवल मजबूत होगा, बल्कि विधानसभा स्तर से लेकर गांव-गांव तक कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की पहुंच आम लोगों तक बढ़ेगी।


प्रदेश संगठन ने स्पष्ट किया कि नारायणी सेना का उद्देश्य समाज में मठाधीश थोपना नहीं, बल्कि हर जिले में समाज और न्याय की प्रखर आवाज बनना है। संगठन सामाजिक मांगों को लेकर संघर्ष करेगा, चाहे वह अहीर रेजिमेंट की मांग हो, युवाओं के रोजगार के अवसर, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, महिला सशक्तिकरण, या समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना हो।


नारायणी सेना का मानना है कि संगठित समाज ही अपने अधिकार सुरक्षित रख सकता है। यादव ने भी आश्वासन दिया कि वे समाज के हर वर्ग के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए सामाजिक हितों में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE