BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 6:34 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भी परंपरानुसार भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन, कोटा और बूंदी से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन, पढे़ रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भी परंपरानुसार भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विगत 8 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह यात्रा 14 अगस्त की शाम आज़ाद चौक से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता चौराहा पहुंचेगी, जहां भारत माता की आरती के साथ इसका समापन होगा।


समापन के उपरांत कोटा और बूंदी से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जो देशभक्ति के माहौल को और अधिक रोशन करेगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होकर तिरंगे की शान बढ़ाएंगे। यात्रा में जगह-जगह देशभक्ति गीतों की धुन और नारों से वातावरण गूंजेगा, वहीं सैकड़ों मोटर साइकिल और चारपहिया वाहनों पर तिरंगे लहराते दिखाई देंगे।


आयोजन की तैयारी को लेकर गौरव अग्रवाल एवं अखंड भारत तिरंगा यात्रा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी समिति के साथ मिलकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया, ताकि कार्यक्रम सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।


आयोजकों का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाना और तिरंगे के गौरव को जन-जन तक पहुंचाना है। शहरवासी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगने को तैयार हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE