BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 6:54 pm
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान- 2025 के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी ने थामा राष्ट्रीय ध्वज, आमजन से की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाया जा रहा है। यह अभियान देश के सभी नागरिकों के लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना है। अभियान के तहत देशभर के नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय उत्सव में भाग लें। साथ ही, डिजिटल माध्यमों से भी लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा कर सकते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के श्री संदीप दत्ता, महानिरीक्षक सह प्राचार्य, श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, पी.एम.जी., कमांडेंट सह मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, श्री आशीष भटनागर, उप कमांडेंट, और श्री विशाल कुमार चौहान, सहायक कमांडेंट, तिरंगा बाइक रैली और साइकिल रैली में शामिल हुए। यह रैली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैम्प से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान तक आयोजित की गई।

प्राचार्य महोदय ने सभी सुरक्षा बलों तथा उनके परिवारजनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लोग अपने आस-पास के नागरिकों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

महोदय ने कहा कि यह अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह हमें स्वतंत्रता संग्राम और उसमें दिए गए बलिदानों की याद भी दिलाता है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE