BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 7:44 pm
KHABAR : वेतन-भत्ते का भुगतान न होने से आउटसोर्स श्रमिकों में आक्रोश, रक्षाबंधन सूना गुज़रा कंपनी का टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मेसर्स ऑल सर्विसेज़ ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा नीमच वृत्तांतर्गत कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को निर्धारित तिथि तक मानदेय का भुगतान न किए जाने से श्रमिकों में भारी आक्रोश है। श्रमिकों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें न वेतन मिला और न ही भत्ता, जिससे त्योहार सूना बीता।

श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार की हठधर्मी और लापरवाही के कारण समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद त्योहारों पर भी भुगतान नहीं किया जाता। इस बार भी 8 अगस्त तक जुलाई माह का वेतन और पूर्व का एरियर नहीं मिला।

रक्षाबंधन से ठीक पहले श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला नीमच के माध्यम से अधीक्षण यंत्री, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नीमच को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रबंध निदेशक, पश्चिम क्षेत्र, इंदौर को संबोधित कर मांग की गई कि 1 अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई दरों के एरियर सहित बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराया जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्रमायुक्त कार्यालय, इंदौर के परिपत्र क्रमांक 6891 (दिनांक 28 फरवरी 2025) और अधिसूचना क्रमांक 8272-522 (दिनांक 6 मार्च 2025) के बावजूद कंपनी लगातार भुगतान में देरी कर रही है। बीएमएस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, कंपनी का टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE